गोपालगंज। संभावित आपदा और गैस आपूर्ति को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। गुरुवार को हजियापुर स्थित आवास पर प्रेस वार्ता में डीएम पवन कुमार सिन्हा ने साफ कहा कि गैस की कोई कमी नहीं है और प्रशासन हर स्थिति से निपटने को तैयार है।

उन्होंने बताया कि वैश्विक परिस्थितियों के कारण थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन सरकार के पास पर्याप्त गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। डीएम ने अपील की कि उपभोक्ता निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही गैस लें और अनावश्यक भीड़ न लगाएं।

साथ ही प्रशासन कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त नजर रखे हुए है। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि अफवाहों से बचें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि सभी तक समय पर गैस पहुंच सके।