गोपालगंज शहर के कमला राय कॉलेज में छात्र हितों की रक्षा और संगठन विस्तार के उद्देश्य से जन शक्ति छात्र परिषद् की नई कॉलेज इकाई का विधिवत गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया और छात्रों की समस्याओं के समाधान पर विस्तृत चर्चा हुई।
कमला राय कॉलेज परिसर में मंगलवार को जन शक्ति छात्र परिषद् की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार, छात्र अधिकारों की रक्षा और कॉलेज में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष जयराम प्रियदशी ने कहा कि जन शक्ति छात्र परिषद् हमेशा से छात्रों के हित में संघर्ष करता रहा है और आगे भी उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने नई टीम को सक्रिय रहकर छात्र हित में कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में नई कॉलेज इकाई के पदाधिकारियों का चयन किया गया। अध्यक्ष पद पर श्रवण कुमार को जिम्मेदारी दी गई। उपाध्यक्ष के रूप में प्रमोद कुमार राम, अपसरी खातून, रूही खतून, नंदनी कुमारी और साक्षी कुमारी चुनी गईं। सचिव पद पर बबिता कुमारी और रोजी खातून, जबकि महासचिव पद पर ऋतिक सिंह और मदीहा तबस्सुम को नियुक्त किया गया।
कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सिमरन कुमारी को दी गई। छात्र प्रमुख के रूप में रिफत नाज़ और प्रवक्ता के रूप में शाहीन खातून को चुना गया। वहीं जिला कमेटी में शाहिद राजा को जिला अध्यक्ष और सालू सिंह को जिला छात्रा प्रमुख मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त टीम को बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। इस मौके पर सरिक नवाज, प्रियदर्शनी पाण्डेय, अवध कुमार, प्रियंका सिंह, मुकेश राम, उपेंद्र यादव सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
