गोपालगंज | जादोपुर :जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के नवादा गम्हरिया गांव में मंगलवार शाम जमीनी विवाद को लेकर हुई हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।
परिजनों की ओर से थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई, जिसके बाद जादोपुर थाना अध्यक्ष मोहन कुमार निराला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नवादा गम्हरिया गांव के तीन अभियुक्तों—शैलेन्द्र कुमार यादव उर्फ चौहान यादव, गुड्डू यादव और विद्या यादव—को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू और बाइक को भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद गुरुवार को उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया गया।
