गोपालगंज। जिले के प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर परिसर का निरीक्षण मंगलवार को डीएम पवन कुमार सिन्हा और एसपी अवधेश दीक्षित ने किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर में चल रहे स्थल विकास, दुकान निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदारों और उपस्थित अधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए और काम की गुणवत्ता तथा गति पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि कार्य पूरे होने के बाद मंदिर परिसर और भी आकर्षक रूप में नजर आएगा।

मौके पर डीडीसी कुमार निशांत, एसडीएम अनिल कुमार, साइबर डीएसपी अवंतिका दिलीप कुमार, लाइन डीएसपी, थावे थानाध्यक्ष वरुण कुमार झा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *