लगातार व्यस्त कार्यक्रम के बीच थावे की ओर से घर लौटते समय सड़क पर भारी भीड़ नजर आई। संदेह होने पर वाहन रोककर जब पास जाकर देखा गया तो ज्ञात हुआ कि एक व्यक्ति ट्रॉली से टकराने के बाद गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा है, जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल 112 नंबर पर सूचना देकर गोपालगंज नगर थाना प्रभारी को घटना से अवगत कराया गया। इसके बाद स्वयं गोपालगंज एंबुलेंस को कॉल कर बुलाया गया और पुलिस के सहयोग से मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेजा गया।
यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि जीवन कितना अनमोल है। सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही किसी की जान ले सकती है। आमजन से अपील है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और सावधानी बरतें, ताकि ऐसी दुखद घटनाओं से बचा जा सके।
