गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र में बोलेरो की चपेट में आई घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। आठ दिसंबर को बरहिमा मोड़ के पास हुए इस हादसे में सलेमपुर गांव निवासी संधु सहनी की पत्नी मुनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। वह बरहिमा बाजार में सामान खरीदने गई थीं, तभी बोलेरो ने धक्का मार दिया।
घटना के बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर में बुधवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। स्वजन शव को घर लाए, जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
