गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र (101) से बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा के युवा और लोकप्रिय नेता अनिकेत सिंह ने आज अपना नामांकन वापस ले लिया है। पार्टी और समाज को सर्वोपरि मानते हुए उन्होंने यह फैसला लिया और NDA प्रत्याशी सुभाष सिंह को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।
राजनीतिक गलियारों में अनिकेत सिंह के इस कदम को एक सराहनीय और निर्णायक फैसला बताया जा रहा है, जो विधानसभा चुनाव के समीकरणों को नया मोड़ दे सकता है।
सूत्रों के अनुसार, अनिकेत सिंह ने कहा, “हमारा लक्ष्य केवल जीत नहीं, बल्कि गोपालगंज का विकास और देशहित है।”
विशेषज्ञों का मानना है कि अनिकेत सिंह का यह कदम NDA के लिए मजबूत संबल साबित होगा और भाजपा के भीतर संगठनात्मक एकता को और बल देगा।
