गोपालगंज सदर विधानसभा (101) से जनसुराज पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शशि शेखर सिन्हा ने आज अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। यह कदम स्थानीय राजनीति में एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है।
नामांकन वापसी के बाद एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी सुभाष सिंह उनके आवास अंबेडकर चौक पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई। इस दौरान डॉ. सिन्हा ने सुभाष सिंह को अपना समर्थन और आशीर्वाद दिया।
डॉ. सिन्हा ने कहा, “हम सब एक हैं, हमारा लक्ष्य क्षेत्र का विकास और जनता की सेवा है।”
इस निर्णय से गोपालगंज की सियासत में नई हलचल मच गई है और माना जा रहा है कि यह भाजपा के लिए चुनावी समीकरण को और मजबूत करेगा।