मांझागढ़ (गोपालगंज)।

प्रशासनिक फेरबदल के तहत मांझागढ़ थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में निरंजन कुमार ने पदभार ग्रहण किया है। उनके पदस्थापन के बाद क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है कि लंबित मामलों में तेजी आएगी, अपराध पर अंकुश लगेगा और शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।

स्थानीय लोगों का मानना है कि नए थानाध्यक्ष कानून-व्यवस्था को और मजबूत करेंगे तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करेंगे। व्यापारियों और ग्रामीणों ने भरोसा जताया है कि निरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस की कार्यशैली और अधिक सक्रिय होगी।

वहीं दूसरी ओर, पूर्व थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह के स्थानांतरण से क्षेत्रवासियों में मायूसी भी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की और आम लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया। उनके बेहतर कार्यों को देखते हुए उन्हें पदोन्नति देकर मीरगंज का अंचल निरीक्षक बनाया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नए थानाध्यक्ष को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, शराब तस्करी पर लगाम लगाने और जनता से बेहतर समन्वय बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।