गोपालगंज। कटेया प्रखंड के बेलही खास पंचायत स्थित डुमरौना मिडिल स्कूल परिसर में जनसुराज पार्टी द्वारा “बिहार बदलाव जनसभा” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रीति किन्नर ने की। उन्होंने भावुक शब्दों में जनता से जुड़ते हुए कहा कि “भोरे विधानसभा की जनता ही हमारा परिवार है। हम आप ही के बीच से हैं और आपकी सेवा ही हमारा उद्देश्य है।”

सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि जनसुराज पार्टी शिक्षा, रोजगार और पलायन जैसे जमीनी मुद्दों पर काम करना चाहती है, जबकि वर्तमान सत्ता और विपक्ष इन मुद्दों से भटक चुके हैं। उन्होंने वादा किया कि “अगर हमारी सरकार बनती है तो स्थानीय स्तर पर फैक्ट्रियों की स्थापना कर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *