गोपालगंज – प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन गोपालगंज द्वारा आयोजित जिला स्तरीय अधिवेशन सह शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक विकाश वैभव और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामल अहमद रहे।

मंच का संचालन सुरेश कुमार सिंह, मोटिवेटर एशियन (शार्क) अंतर्राष्ट्रीय संगठन, ने किया। समारोह में जिले के विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष, सचिव, और विद्यालय संचालक भी उपस्थित रहे, जिसमें जिला अध्यक्ष फैज़ अहमद, जिला सचिव डॉ. एलोरा नंदी, पूर्व आईएएस सुरेश कुमार शर्मा, और रिटायर्ड कमिश्नर एके शर्मा शामिल थे।

कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर नंदी के नेतृत्व में ग्रेस इंग्लिश स्कूल की छात्राओं ने स्वागत भाव नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं मेरेडियन द स्कूल गोपालगंज की छात्राओं ने भी भाव नृत्य से उपस्थित सभी का मनमोह लिया।

जिला प्रवक्ता धीमेश जी द्वारा सम्मान पत्र का वाचन किया गया, और जिला कमेटी के सभी सदस्यों ने मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। इस कार्यक्रम में लगभग 1500 शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिनमें विकाश वैभव आई पी एस और श्यामल अहमद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिले के विद्यालय संचालकों को भी सम्मानित किया।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन सुरेश कुमार सिंह द्वारा किया गया और कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *