गोपालगंज। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम से किया गया। “मशाल 2024” शीर्षक से आयोजित इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में U-14 एवं U-16 वर्ग (बालक एवं बालिका) के खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में अपना कौशल दिखाएंगे। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने हाथों में झंडे और बैनर लेकर आकर्षक मार्च पास्ट किया, जिससे पूरा मैदान उत्साह और जोश से गूंज उठा।

जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारना और उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का अवसर उपलब्ध कराना है। साथ ही, प्रतिभागियों को खेल के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश भी दिया जाएगा।

स्थानीय खेल प्रेमियों और अभिभावकों ने बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए उपस्थिति दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *