गोपालगंज: जिले में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए 10 करोड़ 31 लाख 42 हजार रुपये की लागत से खेल भवन-सह-व्यायामशाला का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना को बिहार सरकार के खेल विभाग, पटना द्वारा मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत स्वीकृति मिल चुकी है।

जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सी एच ने बताया कि यह भवन वी.एम. इंटर कॉलेज, गोपालगंज में बनाया जाएगा। इस परियोजना के लिए अनुमोदित वास्तुविदीय नक्शा (G+3 मॉडल-2) के तहत सभी तलों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है।

खेल भवन में मिलेगी ये सुविधाएं:

  • भारोत्तोलन, कुश्ती, कबड्डी, ताईक्वांडो, मार्शल आर्ट और टेबल टेनिस जैसी खेलों के लिए विशेष सुविधाएं।
  • अत्याधुनिक व्यायामशाला (जिम) हॉल में जिम उपकरण और एरोबिक एक्सरसाइज की सुविधा।
  • खिलाड़ियों को उन्नत खेल उपकरण और आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी।

इस खेल भवन के निर्माण से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और अभ्यास के लिए बेहतर माहौल मिलेगा, जिससे जिले में खेलों का विकास होगा और स्थानीय प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *