गोपालगंज।
सरस्वती पूजा एवं बसंत पंचमी पर्व को लेकर विशंभरपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मुकेंद्र कुमार ने की। बैठक में पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई।
थानाध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा कि सरस्वती पूजा के दौरान डीजे और आर्केस्ट्रा पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। यदि कोई नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया तो संबंधित सामान जब्त कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि बिना लाइसेंस के कोई भी जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। सभी पूजा समितियों को प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा।
बैठक में दोनों समुदायों के पूजा समिति सदस्यों और जनप्रतिनिधियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन को सहयोग करने की अपील की गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।
इस मौके पर जिला पार्षद अभिषेक कुमार उर्फ जुगुल किशोर गोड़, पूर्व मुखिया पशुपतिनाथ तिवारी उर्फ बड़कू तिवारी, मुखिया प्रतिनिधि लवनारायण प्रसाद, रामाज्ञा यादव, रामाशीष यादव, जयप्रकाश प्रसाद, बीडीसी डॉ. मुन्ना साहनी, अजय साह, मुकेश प्रसाद सिंह, शिवजी कुशवाहा, सुभाष तिवारी, हरेश यादव, रामनिवास यादव, जयप्रकाश यादव, शिवजी यादव, रंगलाल यादव, मदन यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
