गोपालगंज : जादोपुर थाना क्षेत्र के सिहोरवां गांव में रविवार की शाम पुलिस टीम ने कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई करते हुए 14 साल से फरार चल रहे आरोपित के घर इश्तहार चिपकाया। साथ ही उसके स्वजनों से अपील की गई कि वे आरोपित को कानूनी प्रक्रिया में सहयोग करते हुए समर्पण के लिए प्रेरित करें।

जादोपुर थाना में तैनात दारोगा अल्का सिन्हा ने बताया कि सिहोरवां गांव निवासी बिपुल सिंह 14 वर्ष पूर्व दर्ज मारपीट के एक मामले में फरार है। इसके अलावा उस पर शराब तस्करी सहित कई अन्य मामले भी दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, यदि आरोपित 21 दिनों के भीतर अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो कोर्ट के आदेश पर उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।