252 बोतल बियर के साथ तस्कर गिरफ्तार, गाड़ी जप्त
गोपालगंज, 4 सितंबर 2025।
उत्पाद विभाग की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 252 बोतल बियर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, शहर के पास अरार मोड़ पर छापेमारी के दौरान डुमरिया घाट निवासी प्रेम कुमार पासवान को पकड़ा गया।
कार्रवाई के दौरान तस्कर की गाड़ी भी पुलिस ने जब्त कर ली है। बताया जा रहा है कि आरोपी अवैध तरीके से शराब की खेप ले जा रहा था। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
