पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अरविन्द कुमार वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में उपजिलाधिकारी रुद्रपुर श्री हरिशंकर लाल व प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर श्री रणजीत सिंह भदौरिया द्वारा थाना रुद्रपुर पर तथा क्षेत्राधिकारी बरहज श्री अंशुमान श्रीवास्तव व थानाध्यक्ष सुरौली श्री हवलदार राम द्वारा थाना सुरौली पर आगामी त्यौहार मोहर्रम व श्रावण मास के दृष्टिगत आज दिनांक 24.06.2025 को थाना क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, क्षेत्रीय लोगों और सभी धर्मगुरूओं के साथ पीस कमिटी की बैठक आयोजित की गई । इस बैठक का मुख्य उद्देश्य त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचना है ।

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक भटनी श्री जितेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक खुखुन्दू श्री कल्याण सिंह सागर, प्रभारी निरीक्षक रामपुर कारखाना श्री गोरखनाथ सरोज, प्रभारी निरीक्षक महुआडीह श्री अमित कुमार राय, थानाध्यक्ष गौरीबाजार श्री नन्दा प्रसाद, थानाध्यक्ष मईल श्रीमती कंचन राय व थानाध्यक्ष एकौना श्री अभिषेक कुमार राय द्वारा अपने-अपने थानों पर थाना क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, क्षेत्रीय लोगों और सभी धर्मगुरूओं के साथ पीस कमिटी की बैठक आयोजित की गई ।

पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी उपस्थित लोगों से आगामी त्यौहार के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की गयी और त्यौहार के दौरान नियमों और कानूनों के पालन करने की सलाह दी और सुनिश्चित किया कि सभी धार्मिक क्रियाएं शांतिपूर्वक संपन्न हो ।

इस बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि किसी भी व्यक्ति को कोई भी समस्या होती है तो वह तुरंत पुलिस से संपर्क कर सकता है । पुलिस प्रशासन ने विश्वास दिलाया कि पूरे त्यौहार के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *