गोपालगंज।। जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सी एच ने मार्च महीने में जिला प्रशासन के द्वारा की गई विकास कार्यों को लेकर आज प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी। उन्होंने कहा की जिला प्रशासन ने विभिन्न सरकारी योजनाओं को जल्द ही धरातल पर उतरने के लिए बहुत सारि योजनाओं की भूमि को अधिग्रहित कर योजना की प्रगति को लेकर काम शुरू कर दिया है। जिसमें उचका गांव में तीन एकड़ भूमि पर दलित समाज के छात्रों के लिए 720 बेड का आवासीय विद्यालय बनेगा, वहीं जिले में एक स्थाई हेलीपैड भी अमवा नकछेद में बनाया जाएगा इसके लिए जगह चिन्हित कर लिया गया है। तो वहीं जिले में 51 खेल मैदान पूर्ण कर लिए गए हैं। इसके अलावा उत्पाद पुलिस ने कुल 536 वाहनों को एक महीने में नीलाम किया जिससे डेढ़ करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई है। इस दौरान 16000 लीटर देसी विदेशी शराब को भी पकड़ कर नष्ट किया गया है ।इसके अलावा अभियान चलाकर सभी दलित और महादलित टोलों में सरकार की योजनाओं को पहुंचने के लिए काम चल रहा है। जिसमें 22 योजनाएं जरूरतमंदों तक पहुचाने का प्रयास हो रहा है मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के दौरान जिन हाईवे बायपास रोड की स्वीकृति मिली है उनके लिए भी भूमि अधिग्रहण का काम तेजी से चल रहा है। बल्कि कई सड़कों के लिए भूमि अधिग्रहित कर ली गई है ।वहीं नीलम शाखा के तरफ से अभियान चलाकर 7 करोड रुपए की रिकवरी 1 महीने में की गई है जिला पदाधिकारी ने कहा कि 5 मई से होमगार्ड के लिए बहाली की प्रक्रिया शुरू हो रही है जिसमें 360 जवानों की बहाली की जाएगी इसके लिए शहर के भी एम फील्ड में पूरी तैयारी जोरों से चल रही है 5 मई को सुबह 5:00 से ही बहाली की प्रक्रिया शुरू होगी जिसमें दौड़ के बाद फिजिकल और फिर मेडिकल चेकअप के अलावा सभी प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा और यह 10 से 12 दिनों तक बहाली की प्रक्रिया चलेगी जो पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी। बहाली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से भी निवेदन किया गया कि वह पूरी तैयारी के साथ बहाली के प्रक्रिया में हिस्सा ले।गर्मी का मौसम है ऐसे में लोग अपनी पूरी तैयारी रखें जिला प्रशासन के तरफ से भी तैयारी की गई है डीएम ने कहा कि सेंट्रल लाइब्रेरी में 10 कंप्यूटर उपलब्ध करा दिया गया है जिसके माध्यम से वहां स्टडी करने वाले छात्र विभिन्न तरह की जानकारियां कंप्यूटर और इंटरनेट से प्राप्त कर सकेंगे तथा कई तरह का आवेदन उन्हें करना होता है तो ऐसे में इस कंप्यूटर का उपयोग भी यहां से किया जा सकेगा। वही गंडक नदी के किनारे तटबंधों पर बनने वाले सड़क को लेकर भी उन्होंने बताया कि उसमें भी तेजी से प्रक्रिया चल रहा है लगभग साढे तीन सौ करोड़ के बजट से गंडक नदी पर सड़क का निर्माण होगा इसके वजह से लोगों को बाढ़ से भी मुक्ति मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि सांसद और विधायक के द्वारा भी विकास योजनाओं की जो स्वीकृति मिली है उसके लिए भी जिला प्रशासन की तरफ से मंजूरी देते हुए ऊन विकास कार्यों को अग्रसारित कर दिया गया है वहीं जनता दरबार में काफी गंभीरता से मामलों की सुनवाई कर निष्पादन करने का काम भी चल रहा है उन्होंने कहा कि पिछलेमहीने में लगभग 600 आवेदन जनता दरबार में आए थे जिनमें से 500 का निष्पादन किया जा चुका है और सभी विभागों के कार्यों की लगातार समीक्षा कर उनको समय अनुसार जनता तक पहुंचाने की दिशा में भी प्रयास चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *