श्री विकास रंजन ने मंगलवार को जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम), जीविका, गोपालगंज के पद का विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने जिला पदाधिकारी श्री पवन कुमार सिन्हा (भा.प्र.से.) से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर श्री रंजन ने जिला पदाधिकारी को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान प्रकट किया। भेंट के दौरान जिलाधिकारी ने उन्हें जिले में जीविका कार्यक्रम की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों और क्षेत्रीय आवश्यकताओं से अवगत कराया। साथ ही उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी निष्ठा, समर्पण और मेहनत के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

श्री विकास रंजन ने भी आश्वस्त किया कि वे जिले में जीविका से संबंधित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे और सकारात्मक परिणाम सुनिश्चित करने हेतु सदैव तत्पर रहेंगे।

यह पदभार ग्रहण, गोपालगंज जिले में जीविका कार्यक्रम को नई दिशा और गति प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *