देवरिया। उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन न करने के मामले में हाईकोर्ट ने डीएम दिव्या मित्तल, एसडीएम सदर श्रुति शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, पारसनाथ तिवारी पुत्र रामसुदन तिवारी निवासी देवरिया, क्षेत्रीय लेखपाल अमरजीत सिंह को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर शपथपत्र देने का आदेश दिया है। सनेही पुत्र जैश्री निवासी अमेठी नगर अंदर नोनिया टोला देवरिया ने हाईकोर्ट प्रयागराज में अवमानना याचिका दाखिल किया है । आरोप है कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश दिनांक पांच फरवरी 2019 का अनुपालन विपक्षीगण द्वारा नहीं कराया गया। उच्च न्यायालय ने सभी विपक्षी को 29 मई को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर शपथपत्र दाखिल करने का आदेश दिया है। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *