गोपालगंज:गोपालगंज जिले में भारत के पहले राष्ट्रपति और महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 140वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर गोपालगंज शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच ने माल्यार्पण कर जयंती कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यक्रम में उनके साथ उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी राशिद अंसारी, डीपीओ मनरेगा और कई अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। सभी ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम स्थल पर बिहार विकास विद्यालय के बच्चों द्वारा डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जीवनी पर कविताएं और परी चर्चा प्रस्तुत की गई। इस दौरान, विद्यालय के डायरेक्टर अनिल प्रसाद श्रीवास्तव ने विद्यालय के बच्चों को उनकी उत्कृष्ट प्रतिभाओं के लिए मेडल देकर सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और डॉ. राजेंद्र प्रसाद जयंती समिति के सदस्य भी उपस्थित थे। कार्यक्रम को लेकर पूरे परिसर में उल्लास का माहौल था और लोगों ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के योगदान को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *