गोपालगंज।। साइबर थाना की पुलिस ने क्रिकेट मैच में ड्रीम11 के नाम पर विजेता बनाने के लिए ठगी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है इस मामले में पुलिस के तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार
साइबर थाना द्वारा प्रतिबिम्ब पोर्टल का अवलोकन करने के क्रम में ज्ञात हुआ कि मोबाईल नं० 7257846896 के विरुद्ध अलग-अलग राज्यों से कई शिकायते दर्ज है एवं वर्तमान में गोपालगंज जिला अंतर्गत सक्रिय है। उक्त मोबाईल नम्बर की जाँच तकनिकी शाखा के सहयोग से की गई। तत्पश्चात अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सिधवलिया थाना के सहयोग से मोबाइल धारक प्रियांशु कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया तथा उसके पास से 02 मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त प्रियांशु कुमार सिंह सा० जगीराहा टोला मधुबनी थाना सिधवलिया के अजेन्द्र सिंह का पुत्र है पुछताछ के कम में ज्ञात हुआ कि लोगों से Dream 11 पर विजेता बनाने के लिए फ्री ज्वाइनिंग तथा बेहतर रैंक दिलाने का चार्ज के नाम पर साइबर ठगी की जाती थी। बरामद मोबाइल के अवलोकन से साइबर ठगी में इनकी संलिप्तता होने की पुष्टि हुई। प्रियांशु कुमार सिंह के विरुद्ध NCRP पोर्टल पर कुल राशि-3,49,000 रूपये की कई शिकायत दर्ज है। अब पुलिस इसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *