गोपालगंज: पूर्वोत्तर रेलवे के थावे जंक्शन पर गुरुवार को गतिशक्ति योजना के तहत स्टेशन परिसर में हो रहे निर्माण कार्यों का गोरखपुर मुख्य अभियंता (चीफ इंजीनियर) पन्नालाल और मुख्य विद्युत अभियंता बी.के. यादव ने निरीक्षण किया।

निर्माण कार्य की धीमी गति पर चेतावनी: निरीक्षण के दौरान चीफ इंजीनियर पन्नालाल ने निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया और रेलवे ठेकेदार को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कार्य में लापरवाही बरती गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लगभग ढाई घंटे तक चला निरीक्षण: निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में चल रहे विभिन्न कार्यों जैसे पेंटिंग, वेटिंग रूम, एसी रूम और स्टेशन पर लगाए जा रहे टाइल्स का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान पे एंड यूज शौचालय और यात्रियों के लिए सहयोग (पूछताछ) कार्यालय के निर्माण का भी निर्देश दिया गया।

मौके पर उपस्थित अधिकारी: निरीक्षण के दौरान गतिशक्ति के आईसी सुभाष, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अनिल कुमार, डीसीआई गोरखपुर राजीव पाण्डेय, डीसीआई सिवान विशाल कुमार सिंह, स्टेशन अधीक्षक योगेंद्र सिंह और स्टेशन मास्टर राजेश कुमार सहित रेलवे के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश: मुख्य अभियंता पन्नालाल ने सभी अधूरे कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं जल्द से जल्द मुहैया कराई जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *