थावे। गोपालगंज जिले के विदेशीटोला पंचायत में बाबा सीधेश्वर नाथ डी एरिया क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन शिवस्थान वार्ड पांच में किया गया। फाइनल मुकाबला गजाधर टोला और दुर्गामंदिर थावे टीम के बीच खेला गया, जिसमें दुर्गामंदिर थावे की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुखिया मनीष कुमार गुप्ता, उमेश यादव, भोला चौरसिया, बीरेंद्र प्रसाद यादव, अभिमन्यु गुप्ता, धन्नू गिरी और जितेंद्र शर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। टूर्नामेंट का आयोजन क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से किया गया था।
