आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को लेकर शुक्रवार (26.09.2025) को थाना रुद्रपुर परिसर में शांति एवं समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने संयुक्त रूप से की।

गोष्ठी में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, दुर्गा पूजा समिति पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

डीएम और एसपी के निर्देश

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि दुर्गा पूजा व दशहरा जैसे पर्व सामाजिक सौहार्द, परंपरा और संस्कृति के प्रतीक हैं। इनके सफल और सुरक्षित आयोजन के लिए प्रशासनिक सतर्कता के साथ-साथ जनसहयोग भी आवश्यक है।

पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने समिति सदस्यों से अपील की कि वे अपने-अपने कार्यक्रमों की सूचना समय से थाना व प्रशासन को दें, ताकि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया कि सभी पूजा पंडालों और जुलूस मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए जा रहे हैं।

अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा

गोष्ठी में यातायात व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, चिकित्सा सुविधा, साफ-सफाई और आपातकालीन इंतजामों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा, क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार समेत कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

गोष्ठी के अंत में जिलाधिकारी ने सभी से अपील की कि त्योहार को शांति, भाईचारे और सहयोगपूर्ण माहौल में मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *