पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र श्री एस. चन्नप्पा द्वारा पुलिस लाइन देवरिया सभागार में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन सहित जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक में डीआईजी ने जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार सहित संगीन अपराधों में त्वरित कार्रवाई और अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। महिला एवं बाल अपराधों में विशेष संवेदनशीलता बरतने तथा विवेचना की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया गया।
साइबर अपराध, एनडीपीएस एक्ट, गौ-तस्करी, अवैध शराब, जुआ व सट्टा पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, चार्जशीट समय से दाखिल करने तथा यातायात व्यवस्था व रात्रि गश्त को मजबूत करने पर भी बल दिया गया।
