बनकटा। बनकटा रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल से पूर्व की तरह मौर्य एक्सप्रेस और अप बरौनी–ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की सुविधा बहाल करने की मांग को लेकर क्षेत्रीय नागरिकों ने गुरुवार को रेल मंत्रालय के नाम संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि ट्रेनों के नहीं रुकने से प्रतिदिन बड़े शहरों में पढ़ाई के लिए जाने वाले विद्यार्थी, व्यापारियों, विभिन्न संस्थानों में कार्यरत कर्मचारी एवं दैनिक यात्री गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अभिजीत यादव, ग्राम प्रधान विद्यासागर गोड़, आलोक यादव और शशांक सिंह ने कहा कि यूपी के पूर्वी छोर के निवासियों के लिए यह सुविधा अत्यंत आवश्यक है। ज्ञापन में मौर्य एक्सप्रेस और 11124 अप बरौनी–ग्वालियर एक्सप्रेस के ठहराव के साथ-साथ रेलवे स्टेशन पर आरक्षण काउंटर खोलने की भी मांग की गई है।