अंडर-14 द्वितीय चर्तुभुजी नारायण क्रिकेट कप 2025-26 का पंद्रहवां मैच बृहस्पतिवार को सहोदरा देवी क्रिकेट अकादमी सलेमपुर और एचएल क्रिकेट अकादमी सिवान के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में एचएल क्रिकेट अकादमी सिवान ने सहोदरा देवी क्रिकेट अकादमी सलेमपुर को 22 रन से हराकर जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एचएल क्रिकेट अकादमी सिवान ने 30 ओवर में 186 रन बनाए। टीम की ओर से निखिल कुमार ने शानदार 60 रन की पारी खेली। वहीं रियान ने 27 रन और रेहान ने 23 रन का योगदान दिया। सहोदरा देवी क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में अंकित ने 2 विकेट लिए, जबकि शौर्य, ईशान और अंशुमान को 1-1 विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहोदरा देवी क्रिकेट अकादमी सलेमपुर की टीम 30 ओवर में 164 रन ही बना सकी। टीम की ओर से प्रियांशु रावत ने 41 रन, अंशुमान ने 34 रन और शौर्य ने 28 रन की पारी खेली। एचएल क्रिकेट अकादमी सिवान की ओर से रियान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि करन ने 2 और आदित्य ने 1 विकेट लिया।

ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए एचएल क्रिकेट अकादमी सिवान के रियान राज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार सकारापार के पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव द्वारा प्रदान किया गया।