तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रही महिला को मारी टक्कर
बृहस्पतिवार सुबह करीब 4 बजे देवरिया-कसया मार्ग पर स्थित बालपुर श्रीनगर चौराहे पर एक महिला को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। महिला सड़क पार कर रही थीं, उसी दौरान हादसा हुआ।

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई महिला, रास्ते में मौत
हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें पहले सीएचसी तरकुलवा लाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया

मायके आई थीं महिला, सुबह सड़क पार कर रही थीं
मृतका की पहचान ऊषा देवी (50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो थाना क्षेत्र के कौला मुंडेरा गांव की निवासी थीं। वह कुछ दिन पहले अपने मायके बालपुर श्रीनगर चौराहा निवासी राजेश मद्धेशिया के घर आई थीं। हादसे के समय वह घर के सामने सड़क पार कर रही थीं।

हादसे के बाद बाइक छोड़कर भागा चालक
टक्कर मारने के बाद बाइक चालक मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गया। हादसे के वक्त सड़क पर सन्नाटा था, जिससे कोई तत्काल मदद नहीं मिल सकी। हालांकि, आसपास के लोग बाद में मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस जांच में जुटी, बाइक जब्त
स्थानीय पुलिस ने मौके से बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना से क्षेत्र में शोक और नाराजगी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *