थाना कोतवाली और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अपमिश्रित अंग्रेजी शराब, करीब 77 लीटर मिलावटी शराब, 37 लीटर जहरीला रासायनिक द्रव, सैकड़ों नकली शील्ड पैक, हजारों कूटरचित बारकोड, नकली रैपर, कैप्सूल और शराब तैयार करने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए।

मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में टीम ने मौके से शराब बनाने और पैकिंग का पूरा सामान जब्त किया। इस संबंध में थाना कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।