उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन में रामपुर कारखाना और भाटपार रानी थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मिशन शक्ति टीमों ने ग्राम बहोरपुर व कस्बा भाटपार रानी में महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान डायल-112, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस-108 और साइबर हेल्पलाइन-1930 सहित अन्य सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

इसके साथ ही जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो व मिशन शक्ति टीमों ने सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर पंपलेट वितरित कर महिलाओं को सुरक्षा और सहायता संबंधी सेवाओं के प्रति जागरूक किया।