देवरिया जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना खुखुन्दू पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक चारपहिया महिन्द्रा जीप और एक नाजायज चाकू बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना खुखुन्दू पुलिस ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 311/2025 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित मामले में प्रकाश में आए अभियुक्त रितेश यादव पुत्र दिनेश यादव, निवासी चेरो, थाना सलेमपुर, जनपद देवरिया को 15 दिसंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर बालेपुर-भरथुआ मार्ग स्थित चोरडीह ईंट भट्ठे के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के पास से चोरी की महिन्द्रा जीप वाहन संख्या UP 26A 1713 तथा एक नाजायज चाकू बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 317 बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि 13 दिसंबर 2025 को इस संबंध में थाना खुखुन्दू पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी विवेचना के दौरान यह सफलता मिली।
