उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 एवं शक्ति दीदी अभियान के अंतर्गत देवरिया जनपद में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में 15 दिसंबर 2025 को जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों द्वारा सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों एवं शिक्षण संस्थानों में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए।

थाना बरहज क्षेत्र में सरयू घाट पर मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस सेवा-108 एवं साइबर हेल्पलाइन-1930 के बारे में जानकारी दी गई।

इसी क्रम में थाना रुद्रपुर क्षेत्र के सेंट जेम्स विद्यालय में छात्राओं को विभिन्न सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। जनपद के अन्य थाना क्षेत्रों में भी मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों द्वारा अभियान चलाया गया।