थाना श्रीरामपुर पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में की गई।

संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने अभियुक्त अतुलित सिंह उर्फ मिट्ठू सिंह निवासी तितिरा, थाना मैरवा, जनपद सिवान (बिहार) को चोरी की मोटरसाइकिल TVS अपाचे (BR 29BD 6614) के साथ गिरफ्तार किया। बरामद मोटरसाइकिल भवानीछापर बाजार से चोरी हुई थी, जिसके संबंध में थाना श्रीरामपुर पर पूर्व में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में थाना श्रीरामपुर पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।