देवरिया। राजकीय इंटर कॉलेज के गांधी सभागार में सोमवार को जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयों की बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई वर्गों में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
🏸 प्रतियोगिता के परिणाम
-
अंडर-19 बालक वर्ग (एकल): मंगेश गौतम (देवरिया ग्रामीण) विजेता, सागर पाण्डेय उपविजेता
-
अंडर-17 बालक वर्ग (एकल): किशन (बरहज) विजेता, कृष चौरसिया (देवरिया सदर) उपविजेता
-
अंडर-17 बालिका वर्ग (एकल): तमन्ना खतून (देवरिया सदर) विजेता, महिमा (देवरिया सदर) उपविजेता
-
अंडर-14 बालिका वर्ग (एकल): काजल राय (देवरिया ग्रामीण) विजेता, पूजा यादव (देवरिया सदर) उपविजेता
-
अंडर-14 बालिका वर्ग (डबल): प्रियान्शी चौरसिया (देवरिया सदर) विजेता, अंशिका यादव (देवरिया सदर) उपविजेता
-
अंडर-19 बालक वर्ग (डबल): बरहज टीम विजेता, देवरिया ग्रामीण टीम उपविजेता
-
अंडर-17 बालक वर्ग (डबल): बरहज टीम विजेता, देवरिया सदर टीम उपविजेता
-
अंडर-19, अंडर-17 और अंडर-14 बालिका वर्ग (डबल): देवरिया सदर टीम विजेता रही।
🏆 सम्मान व शुभकामनाएं
प्रतियोगिता के समापन पर प्रधानाचार्य राम किंकर मिश्र ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया तथा मंडल स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य ज्ञानेश पाण्डेय, संदीप कुमार, सतीश मौर्या, शैलेन्द्र सैनी, दिव्या पाण्डेय, विनोद कुमार सहित अन्य शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।
