माननीय अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के अध्यक्ष श्री राम मिलन सिंह के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मनोज कुमार तिवारी द्वारा प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, देवरिया श्री बद्री विशाल पाण्डेय की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष में पारिवारिक वादों के त्वरित निस्तारण हेतु प्री-ट्रायल बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्री बद्री विशाल पाण्डेय ने आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13 सितंबर 2025 की सफलता सुनिश्चित करने हेतु अधिक से अधिक पारिवारिक मामलों को चिन्हित कर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित पत्रावलियों को नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत कर लोक अदालत के माध्यम से आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जाए, जिससे पक्षकारों को शीघ्र न्याय मिल सके।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक मामलों का निस्तारण आपसी समझौते के आधार पर किया जाएगा, जिससे न्यायिक प्रक्रिया सरल, सुलभ और कम खर्चीली बनेगी।
बैठक में अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्री ब्रजेश मणि त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।
