देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से आज (2 सितंबर 2025) सुबह 5 से 8 बजे तक “मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान” चलाया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता के तहत आमजन से संवाद स्थापित कर उनमें विश्वास जगाना, छोटे विवादों का निस्तारण करना और “मित्र पुलिसिंग” की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी ली गई। तीन सवारी, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना, मॉडिफाइड साइलेंसर, तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर, महिलाओं/बच्चियों से छेड़छाड़ करने वालों, चोरी की गाड़ी, अवैध असलहा और मादक पदार्थों पर विशेष निगरानी रखी गई।

जनसामान्य ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतोष व्यक्त किया।

 थानावार चेकिंग परिणाम

अभियान के तहत जिलेभर में 30 स्थानों पर 558 व्यक्तियों और 339 वाहनों की चेकिंग की गई। नियमविरुद्ध पाए गए 4 वाहनों का चालान भी किया गया।

कुछ मुख्य थानों की रिपोर्ट इस प्रकार रही:

  • कोतवाली: 45 व्यक्ति, 17 वाहन

  • रामपुर कारखाना: 32 व्यक्ति, 27 वाहन

  • तरकुलवा: 35 व्यक्ति, 21 वाहन

  • रुद्रपुर: 25 व्यक्ति, 12 वाहन

  • भाटपाररानी: 25 व्यक्ति, 18 वाहन

  • सलेमपुर: 26 व्यक्ति, 17 वाहन

  • अन्य थानों पर भी इसी तरह व्यापक चेकिंग की गई।

 पुलिस का संकल्प

जनपदीय पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे और जनता की सुरक्षा, शांति और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *