देवरिया।
पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में रविवार को जनपद के सभी सर्किल क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में “नाकाबंदी चेकिंग अभियान” चलाया गया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य चोरी की गाड़ियों की बरामदगी, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच, बिना कागजात वाले वाहनों पर कार्रवाई, संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाना, अंतर्राज्यीय सीमा पर अपराध नियंत्रण तथा अवैध असलहा और मादक पदार्थों की बरामदगी रहा।

पुलिस की टीमों ने जनपद में कुल 54 स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान 1232 व्यक्तियों व 721 वाहनों की जांच की गई। नियमों का पालन न करने पर 144 वाहनों का ई-चालान काटा गया, जिससे कुल ₹1,47,300 का जुर्माना वसूला गया।

जनपदीय पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि जनमानस में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *