देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देशन में देवरिया पुलिस द्वारा रविवार सुबह मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य चोरी की गाड़ियों को पकड़ना, तीन सवारी पर कार्रवाई करना, मोडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों के खिलाफ चालान करना, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर कार्रवाई करना, महिलाओं और बच्चियों के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना, तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने वालों पर कार्रवाई करना और अवैध असलहों और मादक पदार्थों की बरामदगी करना था।

इस अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में किया गया। अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सुबह 6 बजे से 8 बजे तक चेकिंग की गई।

अभियान के प्रमुख परिणाम:

  • कुल स्थानों पर चेकिंग: 33

  • चेक किए गए व्यक्ति: 561

  • चेक किए गए वाहन: 331

  • ई-चालान: 4 वाहनों का ई-चालान किया गया

थानावार चेकिंग का विवरण:

  • थाना कोतवाली – 45 व्यक्ति, 21 वाहन

  • थाना रामपुर कारखाना – 80 व्यक्ति, 22 वाहन

  • थाना तरकुलवा – 30 व्यक्ति, 15 वाहन

  • थाना बघौचघाट – 30 व्यक्ति, 30 वाहन

  • थाना महुआडीह – 17 व्यक्ति, 12 वाहन

  • थाना रुद्रपुर – 41 व्यक्ति, 28 वाहन

  • थाना गौरीबाजार – 20 व्यक्ति, 8 वाहन

  • थाना मदनपुर – 24 व्यक्ति, 16 वाहन

  • थाना एकौना – 25 व्यक्ति, 15 वाहन

  • थाना सलेमपुर – 25 व्यक्ति, 18 वाहन

  • थाना लार – 15 व्यक्ति, 12 वाहन

  • थाना खुखुन्दू – 16 व्यक्ति, 10 वाहन

  • थाना बरियारपुर – 15 व्यक्ति, 10 वाहन

  • थाना भाटपाररानी – 15 व्यक्ति, 8 वाहन

  • थाना भटनी – 18 व्यक्ति, 12 वाहन

  • थाना बनकटा – 25 व्यक्ति, 17 वाहन

  • थाना खामपार – 17 व्यक्ति, 13 वाहन

  • थाना श्रीरामपुर – 18 व्यक्ति, 10 वाहन

  • थाना बरहज – 22 व्यक्ति, 12 वाहन

  • थाना मईल – 20 व्यक्ति, 12 वाहन

  • थाना भलुअनी – 25 व्यक्ति, 20 वाहन

  • थाना सुरौली – 18 व्यक्ति, 10 वाहन

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *