देवरिया। पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार, 19 अक्टूबर 2025 को सुबह 5 बजे से 8 बजे तक “मार्निंग वॉकर चेकिंग” अभियान चलाया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता के तहत आमजन से सीधा संवाद स्थापित करना, उनमें पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा मित्र पुलिसिंग की भावना को बढ़ावा देना रहा।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और अवैध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी। चोरी की गाड़ियों की जांच, तीन सवारी और नाबालिग चालकों के खिलाफ कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों का चालान और अवैध असलहा व मादक पदार्थों की तलाशी की गई।
इस दौरान जनपद के कुल 24 स्थानों पर चेकिंग की गई, जिसमें 449 व्यक्तियों और 284 वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा से संबंधित बिंदुओं की जानकारी दी।
जनता ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे सुबह के समय मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों में सुरक्षा की भावना और बढ़ी है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया कि ऐसे अभियानों को आगे भी नियमित रूप से जारी रखा जाएगा, ताकि शांति, सुरक्षा और जनता का विश्वास कायम रहे
