अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 08 सितम्बर 2025 को पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर ने शहर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी, क्षेत्राधिकारी श्रीमती विनी सिंह, यातायात पुलिस बल और थाना कोतवाली पुलिस टीम भी शामिल रही। चेकिंग अभियान के तहत सुभाष चौक सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
चेकिंग के मुख्य बिंदु
-
दोपहिया पर तीन सवारी करने वालों पर कार्रवाई।
-
बिना सीट बेल्ट और यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर रोक।
-
गैरकानूनी व संशोधित (मॉडीफाइड) साइलेंसर वाले वाहनों की जांच।
-
महिलाओं व बच्चियों पर फब्तियां कसने वालों पर कार्रवाई।
इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय ने राहगीरों और वाहन चालकों को 01 से 30 सितम्बर तक चलाए जा रहे “नो हेलमेट-नो पेट्रोल अभियान” की जानकारी दी और लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की।
उन्होंने यातायात प्रभारी श्री गुलाब सिंह और प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली श्री विनोद कुमार सिंह को निर्देश दिए कि शहर में समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखा जाए, ताकि आमजन को सड़क पर किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
