देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना मईल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
थाना मईल पर दर्ज मुकदमा मु.अ.सं. 258/2025, धारा 352, 115(2), 109(1), 124(1) बीएनएस के तहत नामजद अभियुक्त अरविंद वर्मा पुत्र स्व. श्रीपति वर्मा, निवासी पनिका बाजार, थाना मईल को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बरेजी पुल तिराहा से गिरफ्तार किया।
अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तेजाब की बोतल और एक कांच का गिलास उसकी दुकान श्वेता ज्वेलर्स, मईल चौराहा से बरामद किया। बरामद वस्तुओं को कब्जे में लेकर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि अभियुक्त अरविंद वर्मा ने झगड़े के दौरान चंदन राजभर पुत्र झूलन राजभर व अन्य व्यक्तियों पर अपनी दुकान में रखा आभूषण साफ करने वाला तेजाब गिलास में डालकर फेंक दिया था, जिससे यह घटना घटित हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
अरविंद वर्मा पुत्र स्व. श्रीपति वर्मा, निवासी पनिका बाजार, थाना मईल, जनपद देवरिया।
बरामदगी:
एक कांच की बोतल (तेजाबयुक्त) एवं एक अदद कांच का गिलास।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
-
उ0नि0 अरविंद कुमार, थाना मईल, जनपद देवरिया
-
का0 आशुतोष पाठक, थाना मईल, जनपद देवरिया
-
का0 कमलेश यादव, थाना मईल, जनपद देवरिया
