देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में 1 सितंबर को जनपद के सभी थानाध्यक्षों ने टीम बनाकर बैंकों, ग्राहक सेवा केंद्रों, एटीएम और पेट्रोल पंपों की सघन चेकिंग की। इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर अपराधों की रोकथाम, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना और लोगों में सुरक्षा की भावना जगाना रहा।
थाना रुद्रपुर के उपनिरीक्षक श्रीनिवास यादव ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र के विभिन्न बैंक और एटीएम का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा गार्ड्स की उपस्थिति और सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की जांच की गई।
इसी क्रम में जिलेभर के सभी थानों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चेकिंग कर यह सुनिश्चित किया कि बैंक और एटीएम के आसपास किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि न हो और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त बनी रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *