आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज पथरदेवा परिसर में आयोजित स्व. जवाहर प्रसाद मद्धेशिया स्मारक फुटबॉल महाकुंभ प्रतियोगिता के चौथे दिन मंगलवार को चेन्नई रेलवे और आसनसोल रेलवे के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। कड़े संघर्ष के बाद आसनसोल रेलवे ने शानदार वापसी करते हुए चेन्नई रेलवे को 2–1 से पराजित किया।
मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि विवेक सिंह पटेल एवं वैश्य समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र जायसवाल ने फीता काटकर किया। पहले हाफ में चेन्नई रेलवे के अर्जुन राज (जर्सी नंबर 8) ने शानदार गोल कर टीम को 1–0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में आसनसोल रेलवे ने आक्रामक खेल दिखाया और अंतिम क्षणों में विपलदेव (जर्सी नंबर 9) ने लगातार दो गोल दागकर मुकाबले का रुख पलट दिया।
मैच में निर्णायक की भूमिका महिपाल थापा, शिवम कन्याल और अमित वैद्य ने निभाई, जबकि कमेंट्री अंगद नाथ तिवारी एवं मान सिंह ने की। प्रतियोगिता को लेकर खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
