पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा संचालित अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बरहज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश कुमार चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त मुकेश यादव, निवासी रिवा सुल्तानपुर (थाना फूलपुर, आजमगढ़) को बेलडाड़ मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना बरहज में मु0अ0सं0 305/2025 के तहत धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम तथा धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में मामला दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर पहले से कार्रवाई लंबित थी और उसके खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।