पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत भटनी पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमान श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में, पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त प्रदुम्न शर्मा, निवासी बनरही, मंदिर परिसर में मौजूद है।
इसी आधार पर पुलिस ने मणिनाथ इंटर कॉलेज नोनापार के पास स्थित मंदिर से उसे गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना भटनी में मु0अ0सं0 267/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था, जिसकी विवेचना जारी थी।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।