देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में 04 सितंबर 2025 को शाम 4 से 6 बजे तक सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट चलने वाले वाहन चालकों की चेकिंग की गई और चालक व सहयात्रियों दोनों को हेलमेट के उपयोग के लिए जागरूक किया गया।

अभियान में क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के नेतृत्व में थाना रामपुर कारखाना पुलिस ने चेकिंग की। इस दौरान नियमों का पालन न करने वालों को जागरूक करते हुए कहा गया कि दोपहिया वाहन चालक और पीछे बैठा व्यक्ति, दोनों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है।

क्षेत्राधिकारी ने पेट्रोल पंप मालिकों व ईंधन वितरकों से अपील की कि बिना हेलमेट आने वाले चालकों को पेट्रोल न दें और उन्हें हेलमेट लगाने हेतु प्रेरित करें।

इसी क्रम में सभी थाना क्षेत्रों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित पेट्रोल पंपों पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। पेट्रोल पंप संचालकों को इस अभियान की महत्ता बताते हुए सहयोग करने की अपील की गई।

इस दौरान जनपदीय पुलिस ने कुल 57 वाहनों का चालान किया। साथ ही, बिना हेलमेट पेट्रोल लेने आए चालकों को ईंधन न देकर जागरूक किया गया और यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *