बरहज क्षेत्र के रामपुर-कोटवां गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष से मां-बेटी का सिर फूट गया, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। दूसरे पक्ष से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार, गांव में बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान दिव्यांग तुलसी की पत्नी प्रीति और उनकी पांच वर्षीय पुत्री आंसू घायल हो गईं। दोनों के सिर में चोट लगने के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए।
घटना की सूचना पर पुलिस से संपर्क किया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष Dinesh Kumar Maurya ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
