पुलिस अधीक्षक संजिव सुमन के निर्देशन में देवरिया जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज दिनांक 20.02.2026 को प्रातः 05:00 बजे से 08:00 बजे तक “मार्निंग वॉकर चेकिंग” अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत सभी थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया और मित्र पुलिसिंग की भावना को मजबूत किया। इस दौरान सामुदायिक स्तर पर छोटे-मोटे विवादों का समाधान किया गया तथा आमजन को अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया।
चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस ने चोरी की गाड़ी पकड़ने, तीन सवारी के विरुद्ध कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर वाले दुपहिया वाहनों का चालान, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर कार्रवाई तथा अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए पूछताछ और तलाशी की।
जनसामान्य ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और मॉर्निंग वॉक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतोष व्यक्त किया। जनपदीय पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखते हुए आमजन की सुरक्षा, शांति और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
अभियान के दौरान जनपद में कुल 13 स्थानों पर चेकिंग करते हुए 214 व्यक्तियों एवं 132 वाहनों की जांच की गई।
