देवरिया जिले में उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

06 फरवरी 2026 को थाना एकौना की मिशन शक्ति टीम—उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, आरक्षी बबलू कुमार तथा महिला आरक्षी ममता तिवारी—ने ग्राम एकौना में महिलाओं व बालिकाओं को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही डायल-112, हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस-108 और साइबर हेल्पलाइन-1930 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया।

इसी क्रम में थाना रामपुर कारखाना की मिशन शक्ति टीम—महिला उपनिरीक्षक आसाराम और महिला आरक्षी अंकिता तिवारी—ने जनता इंटर कॉलेज, रामपुर कारखाना में छात्राओं व महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया।

इसके अलावा जिले के सभी थानों की एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों और धार्मिक स्थलों पर महिलाओं व बालिकाओं को पम्पलेट वितरित किए और उन्हें सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया।